देहरादून, 29 मार्च (हि.स.)। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण (Assembly Speaker Ritu Khanduri Bhushan) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के इतिहास में पांचवीं विधानसभा का प्रथम सत्र ऐतिहासिक होगा। पहली बार महिला विधानसभा अध्यक्ष (female assembly speaker) सत्र को संचालित करेंगी। मुख्यमंत्री ने सत्र के सफल संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण को अग्रिम शुभकामनाएं दीं। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सोमवार को राज्यपाल के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से शिष्टाचार भेंट कर चुकी हैं। आज से पांचवीं विधानसभा का पहला सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 29 , 2022, 11:06 AM