प्रधानमंत्री के खिलाफ किया था अपशब्दों का प्रयोग
मंगल प्रभात लोढ़ा ने सौंपा था गृहमंत्री को ज्ञापन
महानगर संवाददाता
मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों (abusive words) का प्रयोग करने से नाराज भाजपा पदाधिकारियों की शिकायत पर उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया गया है। ऐसा आश्वासन भरा पत्र राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने पुलिस विभाग को दे दिया है।
ज्ञात हो कि नाना पटोले के आपत्तिजनक बयान से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष विधायक मंगल प्रभात लोढ़ा के नेतृत्व में मंत्रालय के पास स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने अनशन किया था। लोढ़ा ने राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) से भी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को मारने और गाली देने वाले बयान को लेकर नाना पटोले की गिरफ्तारी की मांग की थी। लोढ़ा ने पटोले के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अनशन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था, जिन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया था। इस संदर्भ में भाजपा नेता गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल से मिले और नाना पटोले को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी। लोढ़ा (Lodha) ने नाना पटोले पर कार्रवाई हेतु महाराष्ट्र के गृहमंत्री को ज्ञापन दिया था। अब गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने पत्र देकर आश्वस्त किया है कि पटोले के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के आदेश पुलिस आयुक्त को दे दिए गए हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 28 , 2022, 09:07 AM