मुख्यमंत्री पर हमला कायरता का परिचय : देवेंद्र देव

Mon, Mar 28 , 2022, 01:37 AM

Source : Uni India

सहरसा,28 मार्च (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर किया गया कायराना हमले की कड़ी भर्त्सना करते हुए जदयू (JD (U)) सहरसा के जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार देव ने कहा कि बीते 15 सालों में मुख्यमंत्री ने खुद को बिहार की जनता की सेवा में समर्पित कर दिया।जब बिहार बदहाली से जूझ रहा था तब मुख्यमंत्री ने अपने कड़ी परिश्रम और जनकल्याणकारी नीतियों से राज्य को बाहर निकाल आज के गौरवशाली बिहार (Bihar) के रूप में खड़ा किया। ऐसे में जनसेवा को समर्पित रहने वाले मुख्यमंत्री पर अगर कोई हमला करता है तो उसे लज्जा आनी चाहिए। यह कृत्य हमारी संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। लोकतंत्र में सभी को विरोध करने का अधिकार है। लेकिन यह विरोध जब हिंसात्मक रूप ले लेती है तो यह समाज और लोगों के लिए एक भयावह रूप होता है। कल बख्तियारपुर में जब यह हमला हुआ तब भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरोपी को भीड़ से बचाते हुए अपने संयम और धैर्य का परिचय दिया। यह हमला करने वाले की हार है और नीतीश कुमार के जनसमर्पण का परिचय। कोई अगर यह सोच रहा है कि वो हमला करके जीत गया है तो असल में यह उनकी सबसे बड़ी हार है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups