संजय राऊत ने देवेंद्र फडणवीस पर लगाया महाराष्ट्र को बदनाम करने का आरोप

Mon, Mar 28 , 2022, 11:45 AM

Source : Uni India

मुंबई, 28 मार्च (हि.स.)। शिवसेना प्रवक्ता (Shiv Sena spokesperson) तथा राज्यसभा सदस्य संजय राऊत (Sanjay Raut) ने कहा कि देश में तेजी से बेरोजगारी का संकट बढ़ रहा है। केंद्र सरकार सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौपकर चंद लोगों को अमीर बना रही है, जबकि देश की जनता का जीवनस्तर हर पल गिरते जा रहा है। भाजपा तथा देवेंद्र फडणवीस इस बाबत केंद्र सरकार सलाह देने की बजाय महाराष्ट्र को ही बदनाम करने में जुटे हैं। महाराष्ट्र की जनता को देवेंद्र फडणवीस को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। संजय राऊत ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में बेरोजगारी का संकट बढ़ रहा है। वर्षों से चल रही सरकारी संस्थानों को केंद्र सरकार निजी हाथों में सौप रही है। इन संस्थानों में रोजगार सृजन के नाम पर सिर्फ धनदोहन का काम जारी है और सिर्फ चंद लोग अमीर हो रहे हैं। इनके माध्यम से सिर्फ भाजपा व उसके लोग अमीर हो रहे हैं, जबकि देश गरीब होता जा रहा है। केंद्र सरकार गरीबों को मुफ्त अनाज देकर सिर्फ झांसा दे रही है, जबकि जरूरत उनके हाथ में रोजगार देकर उन्हें सक्षम करने की है। संजय राऊत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) राज्य सरकार की पुलिस पर अविश्वास व्यक्त कर रहे हैं, प्रशासन पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। यही पुलिस व इसी प्रशासन के साथ मिलकर फडणवीस ने 5 साल शासन किया है। सत्ता चली जाने पर वे बेचैन हो गए हैं और अब महाराष्ट्र को बदनाम कर रहे हैं और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को बदनाम कर रहे हैं। संजय राऊत ने कहा कि क्या यही सुशासन है? संजय राऊत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सत्ता के लिए तड़प रहे हैं, इसलिए उनको ज्यादा महत्व देना जरूरी नहीं है। बेचैन व्यक्ति, बेचैन नेता, बेचैन पार्टी किसी भी स्तर तक जा सकते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups