प्रतिमा अनावरण को लेकर राकांपा और भाजपा में ठनी

Sun, Mar 27 , 2022, 09:31 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

भाजपा ने किया पवार का विरोध, ड्रोन से की पुष्पवृष्टि
महानगर संवाददाता 
मुंबई।
पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर (Ahilya Devi Holkar) के स्मारक उद्घाटन को लेकर रविवार को राकांपा और भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच जमकर हंगामा हुआ। सांगली-मिरज मनपा द्वारा तैयार अहिल्या देवी की प्रतिमा का अनावरण राकांपा प्रमुख शरद पवार के हाथों होना था। जिसका भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर (MLA Gopichand Padalkar) और सदाभाऊ खोत ने विरोध किया था। भाजपा विधायकों का कहना है कि शरद पवार से सांगली का क्या लेना-देना, इसलिए उनके हाथों अहिल्यादेवी की प्रतिमा का अनावरण नहीं होना चाहिए।
रविवार को अहिल्या देवी की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए गोपीचंद पडलकर और सदाभाऊ खोत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ के साथ सांगली पहुंचे। लेकिन प्रतिमा के पास पहुंचने से पहले पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद पडलकर ने अहिल्या देवी होलकर की प्रतिमा पर ड्रोन (Drones) से फूल बरसाने का दावा किया। पडलकर ने कहा कि  हमने अहिल्या देवी होलकर की प्रतिमा पर चरवाहों के हाथों ड्रोन के जरिए फूल बरसाए हैं। हमारे विचार में, लोकार्पण समारोह बीत चुका है। हमने पुलिस के साथ बिना किसी बहस के समारोह आयोजित करने का फैसला किया था और हमने किया है। पुलिस ने हमारे चार कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है। अहिल्या देवी होलकर की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा करने के बाद भाजपा विधायक पडलकर ने राकांपा प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) का बिना नाम लिए कहा कि प्रतिमा का अनावरण पापियों के हाथों से पहले चरवाहों द्वारा किया गया जिससे हम संतुष्ट है। बहुजन, धनगर समाज एक ऐसा समाज है जो राजमाता अहिल्या देवी होलकर के विचारों से आगे बढ़ता है। यह एक सदाचारी समाज है। कुछ लोगों ने इस समुदाय को अलग-थलग करने की योजना बनाई थी, जिसे हमने तोड़ दिया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups