मुख्यमंत्री ने फरीदाबाद में किया प्रगति रैली को संबोधित
फरीदाबाद, 27 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल (Chief Minister Manohar Lal) ने कहा है कि भ्रष्टाचार किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही होगी क्योंकि पारदर्शिता शासन ही भाजपा सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री रविवार को फरीदाबाद के तिगांव में आयोजित प्रगति रैली को संबोधित कर रहे थे।
इस रैली का आयोजन जिलेभर के सभी विधायकों व मंत्रियों द्वारा किया गया, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक नयनपाल रावत, विधायक सीमा त्रिखा, नरेंद्र गुप्ता, राजेश नागर आदि मौजूद थे। रैली को संबोधित करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि सरकार युवाओं को कुशल कारीगर के रूप में सक्षम कर रोजगार दिला रही है। विभिन्न गांवों के प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाएंगे। ग्रेटर फरीदाबाद में 12 करोड़ की लागत से अग्निशमन केंद्र बनेगा। ग्रेटर फरीदाबाद (Greater Faridabad) की 25 सडक़ों को 67 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।
बल्लभगढ़ से वाया तिगांव मंझावली मार्ग चार मार्गीय 68 करोड़ से बनेगा। तिगांव के राजकीय विद्यालय का जर्जर भवन का 47 करोड रुपए की लागत से पुनर्निर्माण होगा। रैली में सीएम ने इसकी घोषणा की है। हरियाणा के बजट पर बोलते हुए मनोहर लाल ने कहा कि बजट में पूरे प्रदेश के विकास की झलक है। विपक्ष ने आदत के मुताबिक इसमें मीन मेख निकाला।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर (Krishna Pal Gurjar) की मांग पर मंधावली और मंझावली के पटवार घरों को तिगांव तहसील से जोडऩे को स्वीकृति दे दी है। मुख्यमंत्री ने कहा विभिन्न मांगों की फेहरिस्त बहुत है लंबी, इनको पढ़ेंगे तो रात हो जाएगी, इनमें विभिन्न और भी अन्य मांगों को फिजिबिलिटी रिपोर्ट के आधार पर मंजूर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कुल 1480 करोड रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने 45 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस तरह से 1525 करोड़ रुपये के विकास कार्यों से क्षेत्र की सूरत बदलेगी । इस मौके पर विधायक राजेश नागर काम न करने वाले नकारा अधिकारियों के नाम बताएं, जिस पर रैली में मंच से मुख्यमंत्री ने 15 दिन के अंदर उक्त अधिकारियों की जांच (Officers' investigation) करा के इन्हें जिले से बाहर करने की बात कही।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 27 , 2022, 09:08 AM