मुंबई। बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस 31 मार्च से राज्य भर में आंदोलन शुरू करेगी। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा है कि आम जनता को त्रस्त करने वाली महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सोई हुई केंद्र की बीजेपी सरकार (BJP government) को जगाने के लिए इकत्तीस मार्च से राज्य भर में ‘महंगाईमुक्त भारत’ आंदोलन सप्ताह आयोजित किया जा रहा है।
तिलक भवन में नाना पटोले ने कहा कि 31 मार्च को सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। 2 से 4 अप्रैल तक जिला मुख्यालयों में महंगाई मुक्त भारत की मांग लिए धरना, प्रदर्शन और आंदोलन किए जाएंगे। 7 अप्रैल को राज्य मुख्यालय मुंबई में महंगाई मुक्त भारत (inflation free india) की मांग लिए धरना, प्रदर्शन और आंदोलन किए जाएंगे। इसमें कांग्रेस के सभी मंत्री, नेता, विधायक, सांसद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। पिछले पांच दिनों में पेट्रोल और डीजल 3.20 रुपए महंगे हो गए हैं। एलपीजी गैस सिलेंडर (lpg gas cylinder) का भाव भी 50 रुपए तक बढ़ा दिया गया है। सीएनजी, पीएनजी गैस और खाद्य तेल (edible oil) के दाम भी बढ़ गए हैं। कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के कार्याध्यक्ष नसीम खान, पूर्व मंत्री अनीस अहमद, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष एम.एम.शेख मौजूद थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 27 , 2022, 08:30 AM