जयपुर, 27 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने राजस्थान में संगठन की प्रदेश और सभी अग्रिम संगठनों की सभी कार्यकारिणियों को भंग कर दिया है। अब नए सिरे से पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। जयपुर के बिड़ला सभागार में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी ने यह घोषणा की गई।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पहले दिल्ली में जब हम चुनाव मैदान में उतरे तो बहुत लोगों ने हमे गालियां दी। हमने जीत हासिल की और सरकार बनाई। हमने जनता से किए वादों को लेकर कोई समझौता नहीं किया। उसके बाद हम फिर मैदान में उतरे और शानदार जीत हासिल की। हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में भी पार्टी ने अपने दमखम से पंजाब में जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा पार्टी पर लगातार बढ़ रहा है। देश की जनता को समझ में आ गया है कि आम आदमी पार्टी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता के बीच आम आदमी पार्टी अपना भरोसा कायम करेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में इसके परिणाम सामने आएंगे।
दिल्ली की द्वारिका से विधायक और पार्टी की ओर से राजस्थान के लिए नियुक्त चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने प्रदेश में पार्टी की प्रदेश और अग्रिम संगठनों (advance organizations) की कार्यकारिणियों को भंग करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही संगठन का नया रूप नजर आएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कल ही चुनाव होने वाले है, इस सोच के साथ राजस्थान में आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता काम करेगा। तीन महीने का विशेष सदस्यता अभियान शुरू किया जा रहा है । मॉनिटरिंग (monitoring) के लिए जिला स्तर पर प्रभारी होंगे। सदस्यता अभियान व पार्मेंटी के लिए बेहतर कार्य करने वालो में से ही जिला स्तर से ले कर प्रदेश स्तर तक पदधिकरीए बनाये जाएंगे।
मिश्रा ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाएंगे। सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएंगा। उन्होंने कहा कि यदि इस आंदोलन के दौरान लाठी भी खानी पड़ी तो वे पीछे नहीं हटेंगे। पंजाब में पार्टी की जीत के बाद राजस्थान में कार्यकर्ताओं में उत्साह है और नए लोग पार्टी से जुड़ रहे है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 27 , 2022, 05:55 AM