बसपा में स्टेट कोऑर्डिनेटर बने मुनकाद अली, राजकुमार गौतम, डाॅ.विजय प्रताप

Sun, Mar 27 , 2022, 04:48 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ, 27 मार्च(हि.स.)। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने रविवार को एक समीक्षा बैठक करते हुए पार्टी में बदलाव कर दिया। बसपा में मुख्य भूमिका निभाने वाले कोऑर्डिनेटर (Coordinator) पद में परिवर्तन करते हुए राष्ट्रीय कोऑॅर्डिनेटर पद पर आकाश आनंद, स्टेट कोऑर्डिनेटर पद पर मुनकाद अली, राजकुमार गौतम, डा.विजय प्रताप के नामों की घोषणा कर दी है।
बसपा अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को पार्टी के कार्यों से बीच बीच में उत्तर प्रदेश में आना-जाना रहेगा। वहीं स्टेट कार्डिनेटरों पर मंडलों की जिम्मेदारी रहेगी। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर (Bhim Rajbhar) अभी नहीं बदले गये हैं और वह बने रहेंगे। आजमगढ़ के उपचुनाव में बसपा की ओर से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को चुनाव लड़ाया जायेगा।
मायावती ने कहा कि मीडिया के चक्कर में कार्यकर्ताओं को नहीं पड़ना है। चुनाव में इसका असर हुआ है। चुनाव के वक्त पार्टी के बड़े नेताओं से अच्छी भूमिका विधानसभा अध्यक्षों की रही है। विधानसभा अध्यक्षों की आभारी हूं। आगे पूरी हिम्मत, हौसले, पूर्ण जिद के साथ पार्टी मूवमेंट (party movement) को आगे बढ़ाना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups