मोतिहारी,27मार्च(हि.स.)। विधान परिषद चुनाव के तैयारी को लेकर पूर्वी चम्पारण जिला (Champaran District) भाजपा के तीनों सांगठनिक जिला मोतिहारी, रक्सौल और ढाका की संयुक्त बैठक आज पुर्वी चंपारण के जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना की अध्यक्षता एवं चुनाव अभियान समिति के संयोजक पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह के संचालन में संपन्न हुई।
बैठक मे एनडीए के विधान परिषद प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता (Bablu Gupta) के पक्ष में तीनों संगठन जिला के सभी दायित्वधारी पदाधिकारियो को बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने कई दिशा-निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सभी कार्यकर्ता को पूरी ऊर्जा के साथ इस चुनाव मे जुट जाये।उन्होंने कहा कि थोड़ी सी भी शिथिलता से मामला गड़बड़ हो सकता है। उन्होने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के कारण हमारा लक्ष्य अपने प्रत्याशी को 75 फीसद मतों से विजय दिलाना है।
बैठक में सांसद सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (national vice president) भाजपा राधा मोहन सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत व्यक्ति की ताकत से बड़ा होता है। चुनाव में अग्रिम पंक्ति में संगठन दिखाई देना चाहिए। इस चुनाव में भी हमारी जीत सुनिश्चित है। वही शिवहर सांसद रमा देवी ने कहा कि बब्लू गुप्ता पार्टी के प्रत्याशी जरूर हैं लेकिन लड़ना तो पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही है।
बैठक में मंत्री गन्ना उद्योग एवं विधि विभाग प्रमोद कुमार, विधान परिषद चुनाव (legislative council election) के प्रदेश प्रभारी सह विधान पार्षद राजेन्द्र गुप्ता सहित तीनों जिला के सभी मंच मोर्चों के पदाधिकारी उपस्थित थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 27 , 2022, 04:39 AM