नरेन्द्र मोदी ने दी है सामान्य जन के मनोबल और आत्मविश्वास को ताकत : राकेश सिन्हा

Sun, Mar 27 , 2022, 03:47 AM

Source : Uni India

बेगूसराय, 27 मार्च (हि.स.)। राज्यसभा सदस्य प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज अपने मन की बात में अध्यात्म से लेकर बाजार तक की बातें की है। देश के सबसे बड़े संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति ने मन की बात कर सामान्य ग्रामीण, सामान्य वनवासी, छोटे-छोटे व्यक्तियों के सूक्ष्म प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर रखा है। नरेन्द्र मोदी ने बड़े छोटे की बीच की दूरी को खत्म कर दिया। मानव समाज, सभ्यता और संस्कृति के लिए काम करने वालों को ढूंढ कर मनोबल बढ़ाया है। सामान्य जन के मनोबल और आत्मविश्वास को ताकत दिया है। बेगूसराय जिले (Begusarai District) के खम्हार में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनने के बाद राकेश सिन्हा ने मन की बात के साथ-साथ एनडीए की एकजुटता, उत्तर प्रदेश में भाजपा की अप्रत्याशित जीत तथा यूनियन सिविल कोड पर भी बातें की। उन्होंने कहा कि जनतंत्र में जैसे हम एक साथ रहकर अलग-अलग सोचते हैं, वह उसकी ताकत है। मन में मतभेद नहीं होना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) एक परिवार की तरह ऐतिहासिक गठबंधन है। यूनियन सिविल कोड की चर्चा भारत के संविधान में भी है। जब हिंदू कोड बिल लाया गया था तो आचार्य जे.बी. कृपलानी ने जवाहरलाल नेहरू से कहा था आप एक समुदाय के लिए कानून बनाकर दूसरे को क्यों छोड़ रहे हैं। 50 के दशक से हो रही उपेक्षा के पीछे मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति थी। उस उपेक्षा के पीछे हिंदू समाज की उदारता और गैर हिंदुओं की अनुदारता का पोषण था। किसी भी लोकतंत्र के लिए, पंथनिरपेक्ष समाज के लिए, विवाह के लिए, तलाक के लिए एक समान कानून होना चाहिए। जब क्रिमिनल कोड एक है तो सिविल कोड एक क्यों नहीं होगा। सिविल कोड का विरोध करने वाले कह सकते हैं कि इस्लामिक कोर्ट के अनुसार सजा दी जाए। सिविल कोड का उद्देश्य लोगों का संवैधानिक अधिकार सुरक्षित रखना है। खासकर महिलाओं के अधिकार को सुरक्षित करना है, महिलाओं के सम्मान को सुरक्षित कर रखना है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले, राज्य की व्यवस्था को चुनौती देने वाले, किसी भी धर्म, जाति, भाषा को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाना चाहिए। उत्तर प्रदेश 70 साल तक इसमें विफल रहा, आंतरिक सुरक्षा खतरे में पड़ी, सांप्रदायिक (communal) और जातीय दंगे हुए लेकिन योगी जी ने हार्ड स्टेक का उदाहरण प्रस्तुत किया की सरकारी संपत्ति का नुकसान करने वालों को उसकी सजा भुगतना पड़ेगा। इसी का परिणाम है कि इतिहास रचते हुए योगी आदित्यनाथ की दोबारा सरकार बनी। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय सिंह, वनवासी कल्याण आश्रम के शंभू कुमार, भाजपा कोषाध्यक्ष रामकल्याण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा आमजनों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups