बिहार विधानसभा स्पीकर विजय सिन्हा ने भूपेंद्र यादव से की मुलाकात

Sun, Mar 27 , 2022, 03:33 AM

Source : Uni India

राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म
विजय सिन्हा ने कहा, शिष्टाचार मुलाकात
पटना, 27 मार्च (हि.स.)।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) से मुलाकात की। दोनों नेताओं की इस मुलाकात को लेकर कई प्रकार की अटकले लगाई जा रही हैं। हालांकि, विजय सिन्हा ने इसे शिष्टाचार मुलाकात कहा है।
इसी महीने बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) और विजय सिन्हा के बीच तीखी बहसबाजी हुई थी। इसके बाद विजय सिन्हा अगले दिन सदन में नहीं आए थे। बाद में नीतीश कुमार ने बंद कमरे में विजय सिन्हा से मुलाकात की और दोनों की नाराजगी दूर होने की बात कही गई। हालांकि, इसके बाद भी विजय सिन्हा ने सदन में स्पीकर की कुर्सी से कई बार नीतीश सरकार को लेकर परोक्ष रूप से तंज कसा। विजय सिन्हा की नीतीश से हुई नोक-झोंक के मुद्दे पर भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व भी सजग हो गया है। अब उसी को लेकर विजय सिन्हा शीर्ष भाजपा नेताओं से मिल रहे हैं। साथ ही आने वाले दिनों में बिहार भाजपा और नीतीश सरकार में कुछ बदलाव की संभावना है। कहा जा रहा है कि नीतीश मंत्रिमंडल में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं। इस बदलाव के लिए फिलहाल कोई समय तय नहीं है लेकिन ऐसी माना जा रहा है कि अगले कुछ महीनों में मंत्रिमंडल फेरबदल किया जा सकता है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष को भी बदला जा सकता है। ऐसे में विजय सिन्हा को सरकार और संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
इतना ही नहीं, 23 अप्रैल को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार आ रहे हैं। वे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाह के दौरे को लेकर भी भाजपा इसे भव्य बनाने की तैयारी में है। इसके लिए तमाम बड़े बिहार भाजपा नेताओं को कुछ अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सिलसिले में आने वाले दिनों में बिहार भाजपा के कई अन्य नेताओं की केंद्रीय भाजपा नेताओं से मुलाकात हो सकती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups