कोलकाता 27 मार्च (वार्ता)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) रविवार से दार्जिलिंग सहित उत्तर बंगाल के जिलों के पांच दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह कई प्रशासनिक बैठकों की अध्यक्षता करेंगी। सबसे पहले सुश्री बनर्जी दार्जिलिंग जिला के गोसाईपुर में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक को संबोधित करेंगी। इसके बाद वह सिलीगुड़ी में दार्जिलिंग पहाड़ियों पर थोड़ा देर ठहरेंगी। सुश्री बनर्जी उत्तरी बंगाल के सबसे बड़े शहर सिलीगुड़ी (Siliguri) में कुछ लाभर्थियों के बीच प्रमाणपत्र वितरित करेंगी। सूत्रों ने बताया कि वह सरकारी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगी और दार्जिलिंग में गोरखालैंड प्रादेशिक प्रशासन (जीटीए) चुनावों की तैयारियों का जायजा लेंगी। उल्लेखनीय है कि सुश्री बनर्जी ने पहाड़ी क्षेत्रों के दौरे के दौरान सभी पक्षों से ‘स्थायी राजनीतिक समाधान’ पर काम करने का आग्रह किया था। एक ओर जहां सिलीगुड़ी तृणमूल को निकाय चुनावों में बहुमत मिला, वहीं नवगठित हमरो पार्टी ने दार्जिलिंग नगरपालिका चुनाव में जीत दर्ज की। पार्टी की बढ़ती संख्या ने हिल्स में राजनीतिक समीकरण को बदल दिया है। हमरो पार्टी ने घोषणा की है कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और तृणमूल कांग्रेस दोनों से ‘समान दूरी’ बनाए रखेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 27 , 2022, 02:58 AM