उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट

Sun, Mar 27 , 2022, 12:30 PM

Source : Uni India

लखनऊ, 27 मार्च (हि.स.)। योगी सरकार-2 (Yogi Sarkar-2) में उप मुख्यमंत्री (deputy chief minister) बने बृजेश पाठक (Brijesh Pathak) ने रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के बाद पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं 23 करोड़ जनमानस के उत्थान के लिए सदैव समर्पित भाव से सेवा करने वाले उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय, कर्मठ, यशस्वी मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पाठक के आवास पर बीते 48 घंटों से कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी हुई है। सुबह के वक्त हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और दूसरे स्थानों से आये लोगों द्वारा पाठक को उपमुख्यमंत्री बनने की बधाई देने का सिलसिला जारी है। पाठक अपने आवास पर पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति से मिल रहे हैं। उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पाठक ने दो टूक कहा कि उनके पास आने वाले हर एक कार्यकर्ता का सम्मान होगा और जनता से जुड़े हर काम को वह सर्वोपरि रखेंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups