अनिल परब के अवैध होटल पर कार्रवाई होने तक लड़ाई जारी रहेगी: किरीट सोमैया

Sun, Mar 27 , 2022, 10:35 AM

Source : Uni India

मुंबई, 27 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (B J P) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया (Dr. Kirit Somaiya) ने कहा कि परिवहन मंत्री अनिल परब के अवैध होटल पर कार्रवाई होने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी। किरीट सोमैया ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि अनिल परब के होटल को तोड़ने का उनका प्रतीकात्मक प्रयास सफल रहा है। उन्होंने रत्नागिरी पुलिस पर राज्य सरकार के इशारे पर उनपर कार्रवाई करने आरोप लगाया है। किरीट सोमैया ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से उनके मनोबल पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है, वे राज्य सरकार के विरुद्ध लड़ाई जारी रखने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि किरीट सोमैया कल शनिवार को अनिल परब का अवैध होटल तोड़ने के लिए मुंबई से हथौड़ा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित दापोली गए थे। इसके बाद शिवसेना (Shiv Sena) तथा राकांपा कार्यकर्ता भी दापोली में जमा हो गए थे और किरीट सोमैया के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इससे दापोली में कानून व्यवस्था बिगड़ने का माहौल बन गया था। इसी वजह से दापोली पुलिस स्टेशन की टीम ने किरीट सोमैया को मौके पर जाने नहीं दिया। लगभग 6 घंटे की जद्दोजहद के बाद दापोली पुलिस ने किरीट सोमैया को जिले के बार्डर पर छोड़ दिया और रविवार सुबह किरीट सोमैया मुंबई पहुंचे ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups