लखनऊ, 26 मार्च(हि.स.)। समाजवादी पार्टी(सपा) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम (Naresh Uttam) ने कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष और करहल से विधायक अखिलेश यादव को सर्व सम्मति से विधायक दल का नेता चुना है। वरिष्ठ सपा विधायक अवधेश प्रसाद (Awadhesh Prasad) ने विधायक दल नेता चुने जाने का प्रस्ताव रखा और वरिष्ठ विधायक आलम बदी ने उसका समर्थन किया। अब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सदन में नेता प्रतिपक्ष होंगे। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के जीत कर आये विधायकों की बैठक हुई, इसमें आये विधायकों ने अपनी राय रखी और इसके बाद अखिलेश यादव नेता चुने गये। मतगणना में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बड़े पैमाने पर जीत रहे थे। जब ये स्पष्ट हो गया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बन रही है तो हेरफेर कर के भाजपा वाले जीते हैं। कहा कि आज केवल सपा (SP) के विधायकों को बुलाया गया था। सहयोगी दलों के किसी विधायक को नहीं बुलाया गया था, उन्हें 28 को बुलाया जाएगा। चाहे वो शिवपाल यादव हों या पल्लवी पटेल या राजभर हों, सबको 28 मार्च को बुलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरे दमखम से चुनाव लड़ी। किसानों के मुद्दों पर आज भी पार्टी खड़ी है और आगे भी खड़ी दिखायी देगी। किसानों के समर्थन मूल्य को समाजवादी पार्टी ने हमेशा अपनी मांग में उठाया है, जबकि भाजपा ने इसे कभी नहीं माना। उन्होंने भाजपा पर ढेरो आरोप लगाते हुए जनता को छलने वाला बताया और कहा कि भाजपा अपने घोषणा पत्र में किये वायदों को पूरा करें, तभी जनता के बीच दोबारा जाने की स्थिति में होगी। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के बैठक में ना आने के प्रश्न पर कोइ उत्तर नहीं दिया और दूसरे प्रश्न के उत्तर देते हुए आगे बढ़ गये।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 26 , 2022, 01:28 AM