उत्तर प्रदेश में भाजपा की नहीं, हिन्दुत्व की जीत: अबू आसिम आजमी

Sat, Mar 26 , 2022, 11:54 AM

Source : Uni India

गुजराज फाइल्स और मुंबई फाइल्स भी दिखानी चाहिए
आज मुसलमान अछूत, इसलिए चुनाव से रहे दूर
अहमदाबाद ब्लास्ट में हुई सजा आखिरी फैसला नहीं
आजमगढ़, 26 मार्च (हि.स.)।
जिले के नगर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे महाराष्ट्र प्रांत के सपा अध्यक्ष अबू आसिम आजमी (Abu Asim Azmi) ने प्रदेश में भाजपा की जीत पर कहाकि आज यह भाजपा की नहीं बल्कि हिन्दुत्व की जीत है। भाजपा (B J P) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर द कश्मीर फाइल्स फिल्म बनाई जा सकती है, तो गुजरात फाइल्स भी दिखाना चाहिए। मुंबई में 92 में हुए दंगे को भी दिखाना चाहिए। उन्होने कहा कि वह पहली बार प्रदेश के विधानसभा चुनाव से दूर इसलिए रहे, क्योंकि आज मुसलमान (Muslim) अछूत हो गया है।
धर्म के नाम पर मिली जीत
उन्होंने कहा कि जो शरीफ, भोले किसान हैं, ऐसे लोगों को धर्म, जाति के नाम पर बरगलाकर, झूठ बोलकर जो लोग काम करते हैं तो ऐसा ही होता है। यह सरकार ऐसी हिस्ट्री पेश कर रही है, जिसमें सच्चाई कुछ भी नहीं है। सच्चाई को छोड़कर जो बहुत जमाने से हो रहा है, अब उसमें कामयाबी मिल रही है कि धर्म के नाम पर लड़ाओं और जीत हासिल करो, यही हो रहा है। उन्होंने कहाकि धर्म के नाम पर जीत हासिल की जा रही है। अगर काम के बल जीता जाता तो लोग कहते कि आक्सीजन नहीं मिल रही थी, लोग मर रहे थे।
गुजराज फाइल्स और मुंबई फाइल्स भी दिखानी चाहिए
अबू आसिम आजमी ने कहा कि वे फिल्म को देखें नहीं बल्कि सुने हैं। लेकिन अगर कश्मीर फाइल को दिखाना है तो गुजरात फाइल को भी दिखा दें, वर्ष 1992 में हुए मुंबई दंगें को दिखा दें।
उन्होंने कहा कि तीस सालों से कश्मीर में आतंक बढ़ रहा है। एक आरटीआई के सवाल के जबाव में जबाव दिया गया है कि कश्मीर में पूरे तीस सालों में 1724 लोग आतंकवाद के दौरान मारे गये, उसमें सिर्फ 89 पंडित है और सभी मुस्लिम व थोड़े सिक्ख हैं।
कहाकि ऐसी चींजे इसलिए लाई जा रही है ताकि हमारे हिन्दू भाइयों के दिलों दिमाग में ऐसा झगड़ा हो जाय कि फिल्म को देखने के बाद इनको मार दो, काट दो, ऐसे देश नहीं चलेगा। यह देश चलेगा मोहब्बत और प्यार से।
उन्होंने कहा कि आज गीता बांटी जा रही है, गीता पढ़ना है तो घर पर पढ़ो। क्योंकि मैं मुसलमान हूं। मैं गीता क्यों पढ़ू। लेकिन आप स्कूलों में गीता को अनिवार्य करना चाह रहे है। कहाकि हर हिन्दू और अच्छे लोगों को गीता पढ़नी चाहिए, लेकिन उसे अनिवार्य नहीं किया जाना चाहिए। ऐसी एक-एक चीजे हैं, जिससे देश कत्लेआम की तरफ बढ़ रहा है। इससे देश का नुकसान है।
आखिरी फैसला नहीं
अहमदाबाद ब्लॉस्ट में दोषियों को हुई फांसी की सजा पर अबू आसिम आजमी ने कहा कि जो फांसी की सजा हुई है। वह फैसला आखिरी नहीं है। नीचली कोर्ट और गुजरात कोर्ट का फैसला है। कहा कि अगर कोई आतंकवादी है तो उसे सजा होनी चाहिए लेकिन ठाकुर प्रज्ञा, पुरोहित, जो लोग मालेगांव में पकड़े गये हैं उनके सरकारी वकील पर ऊपर से दबाव है कि इन लोगों के खिलाफ आप नरमी बरतें। अब हो ये रहा है वे सब छूट रहे हैं।
मुसलमान अछूत
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में सक्रियता न रहने के सवाल पर उन्होंने कहाकि आज उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में मुसलमान अछूत हो गया है। क्योंकि पूरे देश में एक संदेश जा रहा है कि अगर कहीं मुसलमान खड़ा हो जायेगा तो उसे बहुसंख्यक का वोट नहीं मिलेगा। इसे मैंने महसूस किया और इसलिए खुद इस बार चुनाव सें अपने आप को दूरी बनाए रखा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups