नई दिल्ली, 25 मार्च (हि.स.)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि भ्रष्टाचार की राजनीति से देश ऊब चुका है। अब लोगों को आम आदमी पार्टी (आप) से बहुत उम्मीदें हैं।
केजरीवाल ने शुक्रवार को दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के 31 नेताओं को आप में शामिल कराने के दौरान उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि समाज में अच्छा काम करने वाले लोगों का आप में स्वागत है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को आप से बहुत उम्मीदें हैं। ऐसे में सभी को मिलकर हिमाचल के विकास के बारे में सोचना होगा।
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त (corruption free) पार्टी है। दिल्ली में सात वर्षों से आप की सरकार है जो पूरे ईमानदारी और मेहनत से काम कर रही है। हमारे पास दिखाने के लिए हमारा काम है। पंजाब में जबसे हमारी सरकार बनी है वहां रोजाना बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इस काम की राजनीति से प्रभावित हो कर अब हिमाचल प्रदेश के लोग भी कह रहे हैं की उन्हें भी एक ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त पार्टी चाहिए। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के लोगों को हमसे काफी उम्मीद हैं और हम जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।
उल्लेखनीय है कि आज अरविंद केजरीवाल के दिल्ली स्थित आवास पर हिमाचल प्रदेश के 31 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें हिमाचल के ग्रामीण कामगार और मनरेगा कार्यकर्ता संगठन के अध्यक्ष संत राम, सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य मुनीश शर्मा, कांग्रेस पार्टी के जिला परिषद सदस्य (Zilla Parishad Member) एवं पूर्व पंचायत प्रधान निर्मल पांडे, लाहौल स्पीति एकता मंच के चेयरमैन सुदर्शन जसपा और हिमाचल नीति अभियान के स्टेट सेक्रेटरी रह चुके संदीप मिनहंस सहित कुल 31 लोगों ने आप की सदस्यता ली।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 25 , 2022, 07:20 AM