सरकार अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश में:कांगेस

Fri, Mar 25 , 2022, 02:27 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली, 25 मार्च ( वार्ता )। कांग्रेस ने मंहगाई (inflation) के मुद्दे पर शुक्रवार को सरकार को घेरते हुए कहा कि बढ़ती मंहगाई के लिए रूस और यूक्रेन युद्ध को ज़िम्मेदार ठहराकर सरकार अपनी नाकामी को छुपाने की कोशिश कर रही है। लोकसभा में वित्त विधेयक 2022 पर चर्चा की शुरूआत करते हुए कांग्रेस के गौरव गोगोई ने कहा कि मंहगाई की मार से जनता बेहाल है। बेरोजगारी बढ़ रही है लेकिन सरकार सिर्फ झूठे वादों और नारों से जनता को बहला रही है। श्री गोगोई (gogoi)  ने कहा कि पेट्रोल डीजल (petrol diesel) के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के चलते सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ाये और चुनाव खत्म होते ही दाम बढ़ गए। यह उस जनता के साथ धोखा है जिन्होंने भाजपा का चुनाव में समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी और लॉक डाउन जैसी परिस्थितियों के चलते पहले ही लोग आर्थिक तौर पर जूझ रहे हैं उस पर महंगाई की मार जनता का जीवन दुभर कर दिया है। सरकार को मंहगाई के लिए बाहरी कारणों को दोष देने की बजाय अपनी नीतियों को लेकर आत्मसमीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो करंसी के बारे में सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। लाखों लोग इसमें शामिल हैं जो इस तरह की करंसी के जोखिम से अनजान हैं। इस बारे में सरकार को जल्द स्पष्ट नीति लेकर आनी चाहिए। श्री गोगोई ने राज्यों (states) की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सरकार को वस्तु एवं सेवा कर ( जीएसटी ) की समीक्षा करनी चाहिए। उन्होंने मांग की की कॉरपोरेट टैक्स को 30 फीसदी से 25 फीसदी करनी चाहिए। इससे निवेश और रोज़गार बढ़ेगा। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के निशिकांत दुबे ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान भी सरकार ने जिस तरह से आम लोगों की पीड़ा समझी और राहत पहुंचाई वह सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कारणों से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं लेकिन इसको कम करने के लिए सरकार ईंधन के वैकल्पिक तरीके ढूंढकर उसको बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा कि हम पेट्रोल डीजल पर निर्भरता कम करेंगे। सरकार एथेनॉल , हायड्रोजन और इलेक्ट्रिक जैसे विकल्पों को प्रोत वाहनों को प्रोत्साहित कर रही है।
श्री दुबे ने कहा कि विपक्ष पेट्रोल डीज़ल की बढ़ी कीमत को लेकर केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहा है जबकि सच यह है कि विपक्ष शासित राज्यों में दाम सबसे ज़्यादा है क्योंकि विपक्ष शासित राज्य सरकारों ने वैट कम नहीं किया।
उन्होंने कहा कि सरकार डिजिटल करंसी को बढ़ावा दे रही है। सरकार अपनी डिजिटल करंसी को स्थापित करने की दिशा में बढ़ रही है और यह आज की ज़रूरत है। क्रिप्टो करंसी पर आज नहीं तो कल पाबंदी लगनी ही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups