यूपी में पिटकर आये भूपेश अपना चेहरा देखें : विष्णुदेव

Fri, Mar 25 , 2022, 10:40 AM

Source : Uni India

रायपुर , 25 मार्च (हि.स.)। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खैरागढ़ उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल पर की गई टिप्पणी पर गुरुवार की देर शाम को एक कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।उन्होंने कहा है कि भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के चुनाव में पिटा अपना और अपनी छोटी मैडम साहिबा का चेहरा देखें। उन्हें भाजपा प्रत्याशी पर बेतुकी टिप्पणी करने का कोई हक नहीं है। भाजपा (B J P) ने कांग्रेस (Congress) प्रत्याशी के विरुद्ध एक शब्द भी नहीं कहा क्योंकि भाजपा के संस्कार ऐसे नहीं हैं कि बिना वजह किसी के सम्मान को आहत करे। जबकि कांग्रेस ने भूपेश बघेल को अभद्र भाषा, असंयत व्यवहार की शिक्षा दे रखी है, जिसकी बानगी आये दिन उनके निम्नस्तरीय बयानों के जरिये सामने आती रहती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की घोषणा मात्र से भूपेश बघेल दहशत में आ गए और अपनी आदत के मुताबिक बयानबाजी पर उतर आए। भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल से आधे वोट पाने वाली कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खैरागढ़ में अपनी पार्टी के जनाधार (mass base) की तरफ देखने की जगह भाजपा प्रत्याशी को पिटा हुआ चेहरा बता रहे हैं तो यह उनकी बौखलाहट ही है। वे कोमल जंघेल को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर डर गए हैं कि उत्तर प्रदेश में छत्तीसगढ़ के संसाधन झोंककर, छत्तीसगढ़ को कांग्रेस का एटीएम बनाकर, छत्तीसगढ़ के किसानों के दर्द की अनदेखी कर उत्तर प्रदेश में दानवीर बनने की कसरत करने के बावजूद 403 में से सिर्फ 02 सीटें ही कांग्रेस को मिली हैं। अब छत्तीसगढ़ में भी उलटी गिनती शुरू हो गई है और खैरागढ़ में पिटने वाले हैं तो वे पद और राजनीति (Politics) की गरिमा को जेब में रखकर टीका टिप्पणी करने में लग गए।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पांच राज्यों के चुनाव के समय हवा में उड़ रहे थे। ऐसा जाहिर कर रहे थे कि उत्तर प्रदेश की सत्ता छोटी मैडम को गिफ्ट देने वाले हैं। लेकिन उनके गुब्बारे की सारी हवा निकल गई। खुद वहां से बुरी तरह पिटकर आ गए और यहां अपने प्रतिद्वंद्वी को पिटा हुआ बताते उन्हें लज्जा नहीं आ रही। भूपेश बघेल भाजपा प्रत्याशी का मुकाबला करें। खैरागढ़ की जनता यह फैसला करेगी कि पिटा हुआ कौन है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups