मायावती ने कर लिया भाजपा से समझौता: सावित्री बाई फुले

Thu, Mar 24 , 2022, 07:26 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

लखनऊ, 24 मार्च (हि.स.)। कांशीराम बहुजन मूल निवासी पार्टी की अध्यक्ष व पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले (Savitri Bai Phule) ने कहा कि बसपा अध्यक्ष मायावती ने बसपा की विचारधारा को छोड़कर भाजपा की विचारधारा से समझौता कर लिया है। मायावती पार्टी पर ध्यान न देकर अपनी प्रापर्टी व परिवार को बचाने में लगी हुई है। सावित्री बाई फुले गुरुवार को प्रेसक्लब में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रही थी।
कांशीराम बहुजन मूल निवासी पार्टी की अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार बनाने में मायावती की अहम भूमिका रही है। मायावती (Mayawati) चुनाव से पहले कहती रहीं कि भाजपा की सरकार बन जाय ठीक है, लेकिन सपा सरकार नहीं बनने दूंगी, उन्होंने भाजपा की सरकार बनवा दिया। मायावती ने भाजपा की सरकार बनवाने के लिए ना तो चुनाव प्रचार किया ना ही मजबूती से चुनाव लड़ीं।
सावित्री बाई फुले ने कहा कि मायावती अपने वोट को भाजपा को ट्रान्सफर करवाने में कामयाब रहीं। मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को वोट देकर कोई गलती नहीं की है।
सावित्री बाई ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में जनादेश मिला है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मजबूरी में जनादेश का सम्मान करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार को गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी (Businessman) आदि हटाना चाहते थे किन्तु भाजपा साम, दाम, दण्ड, भेद का सहारा लेकर अपनी सरकार बचाने में कामयाब रही। अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि बहुजन महापुरूषों के आन्दोलन व विचारधारा को जिन्दा रखा जाय।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups