पहली मंत्रिमंडल की बैठक में भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा दृष्टि पत्र

Thu, Mar 24 , 2022, 06:44 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

देहरादून, 24 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) सरकार की पहली कैबिनेट के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार का दृष्टि पत्र (sight letter) सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय कुमार ने सीएम को दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा और भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है। सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी।
उन्होंने कहा कि युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल (cabinet)के सदस्य राज्य को तरक्की की दिशा में ले जाने के लिए अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जो संकल्प प्रदेश की देवतुल्य जनता के समक्ष रखे थे, उन पर जनता ने सहमति देते हुए अपना आशीर्वाद दिया। राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पबद्ध है। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट और सभी कैबिनेट मंत्री उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups