मुंबई। मनपा प्रशासन भले ही यह कहे की मुंबई (Mumbai) में पानी की समस्या नहीं है। इसके बावजूद राज्य की महाविकास आघाडी सरकार में शामिल कांग्रेस के नेता अब मनपा के खिलाफ आंदोलन करने पर उतारू हो रहे है। मनपा के पूर्व विरोधी पक्ष नेता रविराजा ने पानी की समस्या पर मुंबई में अभी की जस तस स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस अब मनपा वार्ड (Municipal Ward) कार्यालयों पर मोर्चा निकलने का निर्णय लिया है।
मनपा विपक्ष के पूर्व नेता रवि राजा ने मुंबईवासियों को पानी की कटौती के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। मुंबई के कई हिस्सों में, मुंबईकर वास्तव में पानी की कमी का सामना कर रहे हैं। अंधेरी, वडाला, गोरेगांव, सायन कोलीवाड़ा (Sion Koliwada) के निवासी लो प्रेशर पानी की शिकायत कर रहे हैं. रवि राजा ने सवाल उठाया है कि अगर नगर पालिका ने बिजलीघर (Electricity house) में फाल्ट ठीक कर पानी की कटौती वापस ले ली है तो पानी की किल्लत अब भी क्यों महसूस हो रही है.



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 22 , 2022, 09:19 AM