नयी दिल्ली 22 मार्च (वार्ता)। राज्यसभा (Rajya Sabha) में मंगलवार को पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) के मूल्यों में वृद्धि को लेकर विपक्ष ने हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही 12:00 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सदन में आवश्यक दस्तावेज पटल पर रखवाने के बाद कहा कि उन्हें नियम 267 के अंतर्गत कई सदस्यों के नोटिस मिले हैं जिन्हें खारिज कर दिया गया है। इसके बाद उन्होंने शून्यकाल शुरू कराने का प्रयास किया तो तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) की डोला सेन, सुष्मिता देव तथा अन्य सदस्य नारे लगाते हुए सभापति के आसन के समक्ष आ गए। इनके समर्थन में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और वाम दलों के सदस्य अपनी- अपनी जगह पर खड़े होकर ज़ोर-ज़ोर से बोलने लगे। तृणमूल कांग्रेस के सदस्य अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। श्री नायडू ने सदस्यों से अपने स्थानों पर वापस जाने और शांत होने अपील की लेकिन इसका सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 22 , 2022, 11:53 AM