गन्ना किसानों को उचित भाव न मिलने पर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन

Tue, Mar 22 , 2022, 11:16 AM

Source : Uni India

मुंबई, 22 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (B J P) के विधायकों ने मंगलवार को विधान भवन (Vidhan Bhavan) परिसर में गन्ना किसानों को उचित भाव न मिलने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। पूर्व मंत्री सदानंद खोत ने कहा कि देश में शक्कर की कीमत बढ़ गई है लेकिन गन्ने को उचित भाव नहीं मिल रहा है। इससे महाराष्ट्र के गन्ना किसानों की हालत खराब हो गई है। गन्ना किसानों को जो भाव मिल रहा है, उससे उनकी लागत तक नहीं निकल पा रही है। इसलिए राज्य सरकार को गन्ने का खरीदी दर बढ़ाना चाहिए। विधान परिषद सदस्य गोपीचंद पडलकर ने कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर गन्ना किसानों को उचित भाव नहीं दे रही है। राज्य सरकार (State government) शक्कर कारखाना मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए गन्ने का भाव नहीं बढ़ा रही है। गोपीचंद पडलकर ने कहा कि राज्य में बहुत से शक्कर कारखाने सरकार में बैठे मंत्रियों के हैं। इसी वजह से गन्ना किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है। गोपीचंद पडलकर ने आरोप लगाया कि यह शक्कर सम्राट शक्कर कारखानों को घाटे में दिखाकर उसे दिवालिया घोषित करवाते हैं और उसके बाद इन कारखानों को सस्ती दर पर खरीदते हैं। पडलकर ने शक्कर कारखानों की इस साजिश की गहन छानबीन करवाए जाने की मांग की है। पडलकर ने कहा कि गन्ना किसानों को न्याय मिलने तक भाजपा का प्रदर्शन जारी रहेगा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups