प्रमोद सावंत ही होंगे गोवा के मुख्यमंत्री

Mon, Mar 21 , 2022, 08:57 AM

Source : Uni India

पणजी, 21 मार्च (वार्ता) । भारतीय जनता पार्टी विधायक दल ने सोमवार को डॉ. प्रमोद सावंत (Dr. Pramod Sawant) को अपना नेता चुना। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडियाकर्मियों से बताया कि डॉ. सावंत के नाम पर वालपोई के विधायक विश्वजीत राणे, विधाय मौविन गोडिंहो, रवि नायक, निलेश कबराल तथा रोहण खौतने ने मुहर लगाई। इससे पहले केंद्रीय पर्यवेक्षक तोमर तथा केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन ने पार्टी के सभी विधायकों से मिलकर विधायक दल के नेता (Leader) चुनने के लिए उनकी राय जानी।
डॉ. सावंत ने आज शाम सात बजे राज्यपाल पी. एस. श्रीधरन से मिलकर सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के विजन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया था। जिन्हें तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। गौरतलब है कि गोवा विधानसभा का कार्यकाल 16 मार्च को समाप्त हो चुका है, जिसके बाद डॉ. सावंत को राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री (Chief Minister) नियुक्त किया गया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups