पोयसर जिमखाना और युवक मंडल ने किया सार्वजनिक सम्मान
मुंबई। उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी (Gopal Shetty) के जनप्रतिनिधि के रूप में तीस साल पूरा करने पर उनका सार्वजनिक नागरिक सम्मान किया गया। पोयसर जिमखाना और युवक मंडल द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में उत्तर मुंबई के हजारों लोगों के साथ सैकड़ों नेताओं का जमावड़ा लगा। कांदिवली पश्चिम के महावीर नगर स्थित सप्ताह मैदान में हुए नागरिक सत्कार में मुंबई मनपा के भाजपा चुनाव प्रभारी विधायक अतुल भातखलकर सहित कई विधायकों (legislators) ने साल श्रीफल पुष्पगुच्छ गोपाल शेट्टी का सम्मान किया।
गौरतलब हो कि सांसद गोपाल शेट्टी के जनप्रतिनिधि (public representatives) जीवन की शुरुआत 1992 में भाजपा नगरसेवक के रूप में हुई। उसके बाद से उन्होंने आज तक पीछे मुड़कर नहीं देखा। तीन बार नगरसेवक, दो बार विधायक और दो बार रिकार्ड मतों से सांसद बने शेट्टी मुंबई मनपा में उप महापौर (vice Mayor) के साथ मुंबई भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं। इस अवसर उन्होंने इस उपलब्धि को जनता का प्यार और साथ बताया। उन्होंने कहा कि निष्काम और निःश्वार्थ भाव से बिना किसी भेदभाव के किए गए कामों की बदौलत उन्हें सभी समाज और वर्गों समर्थन मिलता है। इस अवसर पर विधायक योगेश सागर, विधायक सुनील राणे, विधायक मनिषाताई चौधरी, विधायक विजय भाई गिरकर, सभी नगरसेवक, पोयसर जिमखाना अध्यक्ष मुकेश भंडारी, उपाध्यक्ष करुणाकरण शेट्टी, किशोर चित्राव आदि उपस्थित थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 21 , 2022, 07:49 AM