एमएलसी चुनाव : भाजपा व सपा प्रत्याशियों ने नामांकन किया

Mon, Mar 21 , 2022, 06:38 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

किसी ने क्षेत्रीय मद में कटौती का लगाया आरोप तो कोई कर रहा विकास का वादा
झांसी, 21 मार्च(हि. स.)।
एमएलसी चुनाव (mlc election) के नामांकन के अन्तिम दिन सोमवार को भाजपा व सपा के प्रत्याशियों ने अपने-अपने प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान सपा प्रत्याशी ने स्मार्ट सिटी के नाम पर क्षेत्रीय मदों का हिस्सा कम करने का आरोप लगाया तो वहीं भाजपा प्रत्याशी ने भाजपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने के साथ विकास कराने की बात कही।
सोमवार को झांसी ललितपुर जालौन से एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रमा निरंजन (Rama Niranjan) व सपा प्रत्याशी श्याम सुंदर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पूर्व एमएलसी श्रीमति रमा निरंजन ने पत्रकारों का अभिवादन करते हुए भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह एमएलसी चुने जाने के बाद प्रधानों व निकाय के सभासदों के माध्यम से विकास कराने का काम करेंगी।
वहीं सपा प्रत्याशी पूर्व में दो बार के एमएलसी श्यामसुन्दर सिंह (Shyamsunder Singh) ने कहा कि सपा के शासन में प्रधानों से लेकर जिला पंचायत तक सभी जनप्रतिनिधियों के सम्मान करने का काम किया। सभी की मांगों को पूरा करने का प्रयास किया। जबकि भाजपा सरकार के आने के बाद से छोटी छोटी पंचायतों के मदों में तक कटौती करने का काम किया है। पंचायतों से लेकर टाऊन एरिया तक का पैसा प्रदेश में ले जाया जा रहा है। हम चुनकर जैसे ही सदन में पहुंचेंगे, इस पर रोक लगाने की मांग उठाएंगे। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा ने प्रशासन के माध्यम से ब्लॉक प्रमुख (block head) व जिला पंचायत चुनाव में गड़बड़ी करने का काम किया है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। गौरतलब है कि 9 अप्रैल को होने वाले एमएलसी चुनावों के लिए आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups