दलितों पर अत्याचारों के विरोध में भारतीय दलित पैंथर ने राजस्थान सरकार बर्खास्त करने की उठाई मांग

Mon, Mar 21 , 2022, 04:11 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
कानपुर, 21 मार्च (हि.स.)।
राजस्थान में लगातार दलितों के ऊपर हो रही अपराधिक घटनाओं और हाल ही में हुई सरकारी कर्मचारी (Government employee) की निर्मम हत्या के बाद दलित संगठन में आक्रोश व्याप्त हो गया है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश भारतीय दलित पैंथर के अध्यक्ष पैंथर धनीराम बौद्ध (Dhaniram Buddhist) ने कानपुर जिलाधिकारी को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान अध्यक्ष धनीराम पैंथर ने बताया है राजस्थान सरकार को मामलों को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार करना चाहिए। पीड़ित परिवार (victim family) को एक करोड़ का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी दी जानी चाहिए। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए और दलित, पिछड़ों पर सरकार संवेदनशील नहीं है ऐसी सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने का आदेश भी देना चाहिए।
भारतीय दलित पैंथर (Indian Dalit Panther) के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर उनकी 4 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होती है तो दलित संगठन एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। इस दौरान भारतीय दलित पैंथर के सदस्य मोहम्मद शफीक, विजय सागर, उमेश पैंथर, राजेन्द्र कुरील सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups