लखनऊ, 21 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद के चुनाव में इस बार कांग्रेस (Congress) व बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय में अब तक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और भारतीय जनता पार्टी ने ही अपना प्रत्याशी उतारा है। 21 मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि भी है। 23 मार्च को नाम वापस लिये जा सकेंगे। सपा व भाजपा के सभी प्रत्याशी जहां सोमवार को अपना नामांकन कर रहे हैं। वहीं बसपा व कांग्रेस ने एमएलसी के लिए प्रत्याशी ही घोषित नहीं कर पायी। हाल ही में संपन्न उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में इन दोनों पार्टियों बसपा व कांग्रेस की बुरी तरह पराजय हुई है। वर्ष 2022 के विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को जहां दो और बसपा को केवल एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद के चुनाव में ग्राम प्रधान, नगर निगम, नगर पालिका, ब्लाक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत संदस्य व जिला पंचायत सदस्य मतदाता होते हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 21 , 2022, 12:57 PM