रांची, 21 मार्च (हि. स.)। झारखंड विधानसभा बजट सत्र (jharkhand assembly budget session) के 13वें दिन सोमवार को भाजपा विधायक (BJP MLA) विधानसभा गेट के समक्ष धरना पर बैठ गए हैं। कोयला, पत्थर और बालू लुटवाने वाली सरकार हाय हाय के नारे भाजपा विधायक लगा रहे हैं। इस दौरान भाजपा विधायक अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए हैं। तख्तियों पर लिखा है कि कोयला चोरी करवाने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा दो, पत्थर लीज अपने नाम कराने वाले हेमंत सोरेन (Hemant Soren) इस्तीफा दो सहित अन्य शामिल है। इस अवसर पर भाजपा विधायक बिरंची नारायण, रणधीर सिंह, अनंत कुमार ओझा सहित अन्य शामिल थे। वहीं दूसरी ओर आजसू विधायक लंबोदर महतो धरना पर बैठे रहे। 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने की मांग मांग कर रहे हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 21 , 2022, 10:52 AM