देहरादून, 21 मार्च (हि.स.)। देहरादून राजभवन (Dehradun Raj Bhavan) में आज सुबह दस बजे बंशीधर भगत (Banshidhar Bhagat) ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ग्रहण किया। उन्हें राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। समारोह में मुख्य सचिव एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, राज्यपाल के सचिव डॉ रंजीत कुमार (Dr. Ranjit Kumar) समेत कई उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे। प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत अल्मोड़ा जिले के कालाढूंगी विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। वे पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में हैं।अब प्रोटेम स्पीकर दोपहर 11 देहरादून विधानसभा भवन में निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। उत्तराखंड के पांचवें विधानसभा के लिए सभी 70 सीटों पर 14 फरवरी को चुनाव हुआ था। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के सभी मिथकों को तोड़ते हुये फिर से जीत हासिल की है। भाजपा ने लगातार दो विधानसभा चुनावों में दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत के साथ जीत दर्ज की। इस चुनाव में भाजपा ने 70 में से 47 सीटें जीती हैं। कांग्रेस को 19 सीटों पर जीत मिली है। दो सीटों पर बसपा को जीत मिली है और दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गयी हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 21 , 2022, 10:49 AM