सावंत ने मुख्यमंत्री के रूप में पूरे किए तीन साल

Sun, Mar 20 , 2022, 07:22 AM

Source : Uni India

पणजी 20 मार्च (वार्ता) । गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत (Chief Minister Pramod Sawant)  ने रविवार को कार्यालय में तीन वर्ष पूरे करने पर राज्य के लोगों को उनका सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया। श्री सांवत ने ट्वीट किया कि आज मैंने मुख्यमंत्री के रूप में कार्यालय में तीन साल पूरे कर लिए हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) जी के दूरदर्शी नेतृत्व में इन तीन साल के अंतर्गत गोवा में विकास और प्रगति हुई है। मैंने राज्य में मानव के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित किया है। मैं गोवा (Goa) के लोगों को उनके लगातार समर्थन और भाजपा के पक्ष में अपना निर्णायक समर्थन देकर हम पर भरोसा जताया है, उसके लिए सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।
उल्लेखनीय है कि गोवा में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी को हुए थे और 10 मार्च को परिणाम घोषित हुए। भारतीय जनता पार्टी ने सरकार नहीं बनाई है, इसलिए डॉ सावंत को राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई द्वारा राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकार (Manohar Parrikar) का 2019 में निधन के बाद डॉ सावंत ने गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups