लखनऊ 20 मार्च (वार्ता) । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दोबारा छल-बल से आई भाजपा के संरक्षण में अपराधियों ने बिना खौफ अपनी अवांछनीय गतिविधियां शुरू कर दी है जबकि प्रशासन तंत्र भी उन पर हाथ डालने से हिचकता है।
यादव ने रविवार को कहा कि भाजपा राज में पहले भी भय और भ्रष्टाचार का बोलबाला था। अब तो दुबारा सत्ता में आने से असामाजिक तत्वों को अहंकारी नेतृत्व का भी साथ मिल गया है। भाजपा सरकार की वापसी पर दुद्धी सोनभद्र में होली पर बुलडोजर (bulldozer पर हुड़दंगियों ने बारात निकाली। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। राज्य में दोबारा छल-बल से आई भाजपा सरकार से जनता की उम्मीदों पर पानी फिरा है और चारों ओर निराशा का कोहराम है। अभी तो शपथ भी नहीं हुई। आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।
उन्होने कहा कि गाजियाबाद (Ghaziabad) में होली के दिन घर में घुस कर साहिबाबाद क्षेत्र में 11वीं की छात्रा से गैंगरेप की घटना प्रकाश में आई है। छात्रा जब थाने में शिकायत दर्ज कराने गई तो उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। यही नहीं, उसके साथ अभद्रता भी की गई।
भाजपा (BJP) के झूठे वादों से परेशान होकर बुन्देलखण्ड के किसान और युवा आत्महत्या को मजबूर हैं। 71 दिनों में 76 लोगों ने खुदकुशी की है। न युवाओं को रोजगार, न ही किसानों को उनकी उपज का दाम मिलने की उम्मीद है। खुदकुशी करने वालों में छात्र, नौजवान, बेरोजगार, किसान, महिलाएं तथा अन्य कई वर्गों के लोग है। किसान एवं नौजवान की तो बद से बद्त्तर स्थिति है। पीड़ित परिवारों की मदद भी नहीं की जा रही है। भाजपा सरकार पूर्णतया असंवेदनशील है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Mar 20 , 2022, 05:51 AM