शपथ ग्रहण से पूर्व 24 को भाजपा विधायक दल की बैठक

Sun, Mar 20 , 2022, 05:18 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

पर्यवेक्षक अमित शाह और रघुवरदास की मौजूदगी में योगी को दल का नेता चुना जाएगा
लखनऊ, 20 मार्च (हि. स.)।
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की नई सरकार बनाने की कवायद चल रही है। प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी की दोबारा सरकार के लिए शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा। इससे पहले 24 मार्च की शाम को लोक भवन में विधानमंडल दल की बैठक होगी। इस बैठक में औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को दल का नेता चुना जाएगा।
भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) एवं सह पर्यवेक्षक रघुवर दास की मौजूदगी में 24 मार्च को लोकभवन में विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में योगी आदित्यनाथ को दल का नेता चुन कर औपचारिकता पूरी की जाएगी। इसके बाद 25 मार्च को योगी सरकार -2 का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। यह समारोह अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा।
समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। जोरदार वापसी करने के लिए भारतीय जनता पार्टी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही विपक्ष के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups