शिवसेना प्रखर हिंदुत्ववादी: संजय राऊत

Sun, Mar 20 , 2022, 11:48 AM

Source : Uni India

मुंबई, 20 मार्च (हि.स.)। शिवसेना प्रवक्ता तथा राज्यसभा सदस्य संजय राऊत (Sanjay Raut) ने कहा कि शिवसेना प्रखर हिंदुत्ववादी पक्ष है। उनके साथ धोखा किया गया है। यह धोखा जिसने किया, उसे चिंतन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवसेना को बदनाम करने के लिए जलील प्रकरण की साजिश रची गई थी, जिसे हमने खत्म कर दिया है। संजय राऊत ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि शिवसेना के हिंदुत्व को बदनाम करने के लिए एमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने उनकी पार्टी को महाविकास आघाड़ी सरकार (Maha Vikas Aghadi Govt.) में शामिल होने का प्रोपेगंडा किया था। जलील का यह प्रोपेगंडा एक साजिश के तहत था, जो खत्म कर दिया गया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर शिवसेना को बदनाम करने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने अखंड हिंदुस्थान का दावा किया था, उसका क्या हुआ। फिल्म द कश्मीर फाईल्स पर संजय राऊत ने कहा कि यह एक फिल्म है, जिसे पसंद आएगी वह देखेगा और अपना मत बनाएगा। लेकिन इस फिल्म का प्रचार जिस तरह से प्रधानमंत्री कर रहे हैं, उससे लगता है इस फिल्म (film) के निर्माता को पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म को भी पुरस्कार दिया जा सकता है। लेकिन इस फिल्म में जो दिखाया गया है, वह सच नहीं है। फिल्म के माध्यम से भाजपा अपना प्रचार कर रही है। कश्मीर में विस्थापित पंडितों की कब घर वापसी होगी। भाजपा ने पीओके को भारत में लाने का वादा किया था, उसका क्या हुआ। धारा 370 खत्म करने के बाद कश्मीर में बेरोजगार खत्म क्यों नहीं हुआ। संजय राऊत ने कहा कि कश्मीर में सिर्फ हिंदू ही नहीं मरे हैं, सिख, मुस्लिम यहां तक पुलिस के जवान भी मारे गए हैं। कई जगह देशभक्त मुस्लिमों ने हिंदुओं की जान बचाई है, इसे नकारा नहीं जा सकता है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups