आघाड़ी से नाराज विधायकों को जयंत पाटिल की चेतावनी

Sat, Mar 19 , 2022, 09:06 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

कहा, धोखा करने वाले दोबारा नहीं बन पाएंगे विधायक
महानगर संवाददाता
मुंबई।
महाविकास आघाड़ी का एक भी विधायक फूटने वाला नहीं है, अगर कोई फूटेंगे तो दोबारा विधानसभा में दिखाई नहीं देंगे। यह चेतावनी (Warning) शनिवार को आघाड़ी के नाराज विधायकों को राकांपा प्रदेशाध्यक्ष और मंत्री जयंत पाटिल (Jayant Patil) ने दी। पाटिल ने कहा कि मविआ के साथ धोखा करने वाले विधायकों को जनता माफ़ नहीं करेगी।दोबारा चुनाव में अगर उम्मीदवार बनकर वोट मांगने जाएंगे तो जनता दरवाजे पर खड़ा भी नहीं करेगी।
पाटिल ने आगे कहा कि बजट में वित्त मंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने सरकार के विधायकों को ही नहीं, भाजपा विधायकों को भी बड़ा फंड दिया है जिससे वे संतुष्ट है। जयंत पाटिल ने दावा किया कि भाजपा विधायक हमें बताते हैं कि उन्हें फडणवीस सरकार के कार्यकाल में भी ऐसा फंड नहीं मिला था।
दानवे-पाटिल के बयान से तूफान
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारी जीत से उत्साहित केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे-पाटिल के बयान, कि सत्ताधारी के नाराज करीब 25 विधायक हमारे संपर्क में हैं और भाजपा में शामिल होना चाहते हैं, से सियासत गर्म हो गई है। दानवे के इस बयान पर जयंत पाटिल ने नाराज विधायकों को चेतावनी दी।
भाजपा के 50 विधायक संपर्क में !-राउत
शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि दानवे पाटील भांग नहीं पीते हैं लेकिन यह दावा उन्होंने नशे में किया था। भाजपा जनता के बीच केवल भ्रम फ़ैलाने का काम कर रही है। दानवे के संपर्क में 25 नहीं बल्कि 175 विधायक हैं। अगर संपर्क में हैं तो भाजपा को सरकार बनाने का दावा करना चाहिए। कल मैं यह भी कहूंगा कि भाजपा के 50 विधायक (Legislator) हमारे संपर्क में हैं तो क्या भाजपा इस पर विश्वास करेगी।
नाराज विधायकों का भाजपा में स्वागत-भागवत कराड़
केंद्रीय मंत्री डॉ. भागवत कराड ने आघाड़ी से नाराज चल रहे विधायकों को भाजपा में शामिल होने का खुला प्रस्ताव दिया है। शनिवार को दानवे पाटिल के बयान को दोहराते हुए कराड ने कहा कि आघाड़ी के जो भी विधायक नाराज हैं वे भाजपा में आ सकते हैं। राज्य मंत्री अब्दुल सत्तार ने कहा कि भाजपा और भाजपा के मंत्री  लोगों में भ्रम पैदा करने का काम कर रहे हैं। महाविकास अघाड़ी का कोई भी विधायक नाराज नहीं है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups