देहरादून 19 मार्च (वार्ता)। उत्तराखंड में पांचवें विधानसभा चुनावों (assembly elections) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में बहुमत आने के बाद अब नई सरकार (government) के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। अभी नये विधानमंडल के नेता अथवा मंत्री परिषद के सदस्यों के नाम निश्चित नहीं होने के बावजूद, उनके शपथ ग्रहण समारोह का स्थान रविवार को घोषित कर दिया गया।
देर शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर संगठन महामंत्री अजेय कुमार (Ajay Kumar) की अध्यक्षता में हुई बैठक में शपथ समारोह को भव्य और दिव्य बनाने के लिये विचार विमर्श किया गया। समारोह में आम नागरिकों को भी आमंत्रित करने का निश्चय किया गया। इसलिये स्थानीय परेड मैदान में सम्पूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
दूसरी ओर, नेता विधानमंडल दल चुने जाने के लिये अभी तक इसकी बैठक की तिथि निश्चित नहीं हो सकी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को पर्यवेक्षक और मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक के रूप में पार्टी हाईकमान ने मनोनीत किया हुआ है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 19 , 2022, 07:54 AM