जीवनजोत कौर के बहाने नवजोत सिद्धू पर होगा निशाना
चंडीगढ़, 19 मार्च (हि.स.)। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनमोल रतन सिद्धू (Anmol Ratan Sidhu) को राज्य का नया एडवोकेट जरनल नियुक्त किया है। अनमोल रतन की नियुक्ति का ऐलान मुख्यमंत्री भगवंत मान (bhagavant maan) के शपथ ग्रहण के बाद हो गया था लेकिन इसकी अधिसूचना शनिवार को पंजाब मंत्रिमंडल की पहली बैठक के बाद जारी की गई है।
अनमोल रतन सिद्धू पंजाब की पूर्ववर्ती चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में भी सुर्खियों में आए थे। उस समय सिद्धू की नियुक्ति को लेकर कई दिन तक उठापटक चलती रही लेकिन पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के विरोध के चलते अनमोल रतन की नियुक्ति नहीं हो सकी थी। आज नियुक्ति के तुरंत बाद अनमोल रतन सिद्धू ने कहा कि वह बतौर महाधिवक्ता केवल एक रुपया वेतन लेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपना वेतन अमृतसर ईस्ट विधानसभा क्षेत्र की विधायक जीवन जोत कौर द्वारा चलाए जा रहे संगठन के माध्यम से युवाओं को नशा मुक्त करने तथा जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए खर्च करेंगे। जीवनजोत कौर हालिया चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू (Navjot Sidhu) को हराकर आई हैं। अनमोल रतन सिद्धू अमृतसर ईस्ट की विधायक जीवनजोत कौर के माध्यम से अब नवजोत सिद्धू की घेराबंदी कर सकते हैं।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, Mar 19 , 2022, 05:24 AM