केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे का दावा
महानगर संवाददाता
मुंबई। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve) ने दावा किया है कि चुनाव के वक्त महाविकास आघाड़ी के विधायक भाजपा में शामिल हो जाएंगे। महाविकास आघाड़ी के 25 विधायकों ने अधिवेशन का बहिष्कार करने वाले थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपना निर्णय बदल दिया। दानवे ने खुलासा किया कि जैसे ही चुनाव होंगे, ये सभी भाजपा में शामिल हो जाएंगे। ये विधायक हमारे संपर्क में बने हुए हैं।
एक मराठी न्यूज चैनल से बात करते हुए दानवे ने शिवसेना (Shiv Sena) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस दिन शिवसेना हमें छोड़कर उनके साथ गई, उसी दिन उनका भगवा रंग खत्म हो गया। अब वे हरे रंग का समर्थन करते हैं। अभी बची-खुची इज्जत बचाने के लिए वे भगवा-भगवा करते हैं। ऐसे में मिलावट हम में आई है या उसमें, यह बात उन्हें जांच करनी चाहिए। मिलावट अकेले रहने से नहीं होता, यदि दो-तीन एक साथ आते हैं तो मिलावट होती है।
दानवे ने कहा कि हमने कभी किसी की पीठ पर वार नहीं किया। उनका मुख्यमंत्री होना चाहिए था, इसलिए उन्होंने युति तोड़ दी। यह शिवसेना बाला साहेब ठाकरे की शिवसेना नहीं रही, यह शिवसेना उद्धव ठाकरे और अब्दुल सत्तार (Abdul Sattar) की हो गई है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Fri, Mar 18 , 2022, 09:11 AM