सदस्यता अभियान से कांग्रेस होगी और मजबूत: डॉ रामेश्वर उरांव

Thu, Mar 17 , 2022, 03:33 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

रांची, 17 मार्च (हि.स.)। राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) ने कहा कि सदस्यता अभियान से कांग्रेस और मजबूत होगी। उरांव अपने विधानससभा लोहरदगा क्षेत्र में चलाये जा रहे सदस्यता (membership) अभियान में हिस्सा लिया और अपने हाथों से लोगों को सदस्य बनाया। मौके पर उरांव ने कहा कि करीब 140 वर्ष पुरानी कांग्रेस में सदस्य बनाने की परंपरा काफी पुरानी है। पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है जो 31 मार्च तक चलेगा। झारखण्ड में निर्धारित 15 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। आज भी सदस्यता अभियान चलाकर समाज के सभी तबके के लोगों को संगठन से जोड़ा जाता है और उनसे सदस्यता शुल्क लिया जाता हैं।
उरांव ने लोहरदगा के कुड़ू, कैरो, भंडरा, खैजुला, चेतर, चंदलासो, झींगी और आकाशी गांव तथा सदर प्रखंड में विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। साथ ही लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया। उरांव ने ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं भी दी। सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया और लोगों में कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनने को लेकर काफी खुशी देखी गयी।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups