चंडीगढ़,17 मार्च (हि.स.)। पंजाब विधानसभा में सोमवार को स्पीकर का चुनाव (speaker selection) किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने 16वीं विधानसभा के पहले सत्र के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। गुरुवार को प्रोटेम स्पीकर ने नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। अब 18, 19 और 20 मार्च को विधानसभा में अवकाश रहेगा। 21 मार्च को पंजाब विधानसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू होगी, जिसमें स्पीकर का चुनाव किया जाएगा। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पंजाब में किसी महिला विधायक को स्पीकर बना सकती है।
21 मार्च को स्पीकर के चुनाव के बाद दोपहर 12 बजे पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित (Banwari Lal Purohit) सदन में अभिभाषण देंगे। 22 मार्च को सदन की कार्यवाही सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसमें दिवंगतों को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसी दिन वर्ष 2021-22 के बजट पूरक अनुमान पेश किए जाएंगे। पंजाब की आप सरकार अप्रैल माह के दौरान पहला बजट पेश करेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 17 , 2022, 02:05 AM