सिनेमा देखने उमड़ी भीड़, गिरिराज सिंह ने कहा हर गांव में दिखाया चाहिए द कश्मीर फाइल्स

Wed, Mar 16 , 2022, 12:33 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

बेगूसराय, 16 मार्च (हि.स.)। फिल्म तो बनते ही रहता है, लेकिन 11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स एक ऐसी फिल्म साबित हो रही है जो दशकों पहले किसी सिनेमा हॉल में उमड़ने वाली भीड़ को भी मात दे रही है। हालत यह है कि बच्चे, बूढ़े, जवान सबके सब इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुक हैं। सिनेमा हॉल से दूर रहने वाले बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार की रात दिल्ली के सिनेमा हॉल में द कश्मीर फाइल्स देखी।
फिल्म देखने के बाद उन्होंने कहा कि यह फिल्म आत्मा को झकझोर देती है। द कश्मीर फाइल्स नहीं बनता तो देश उस सच को नहीं जानता, जो सिर्फ अखबारों में पढ़ा था। 90 के दशक में हम बच्चे नहीं थे, लेकिन देश के हालातों की ऐसी सटीक जानकारी नहीं मिल पाती थी। कश्मीर में जो हुआ और देश में जिस तरह से कट्टरपंथी करते हैं यह दिखाने का साहस निर्देशक ने किया।
गिरिराज सिंह ने कहा कि इस फिल्म को गांव-गांव में दिखाना चाहिए, ताकि देश की हालत लोगों को पता चल सके कि हालात कश्मीर से कम नहीं हैं। इसके साथ में गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर प्रहार करते हुए कहा कि यह फिल्म एक चेतावनी है, क्योंकि पश्चिम बंगाल में बिगड़ती स्थिति किसी को कुछ दशक बाद द बंगाल फाइल्स बनाने के लिए मजबूर कर सकती है। पश्चिम बंगाल को हिंदुओं के लिए कश्मीर बनाने पर आमादा हैं ममता दीदी, अपनी ताकत अभी पहचानो वर्ना पुनर्जीवन के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा।
स्थानीय लोगों की मांग के बाद बेगूसराय की अलका सिनेमा हॉल में द कश्मीर फाइल्स लग चुकी है। मंगलवार की रात के पहले शो में जहां इस फिल्म को देखने के लिए लोगों की भीड़ में उमड़ पड़ी, वहीं आगे के शो का टिकट लेने के लिए भी मारामारी हो रही है। सिनेमा हॉल के मालिक कमल किशोर सिंह ने बताया कि पहली बार कोई ऐसी फिल्म बनी है जो निर्माता और सिनेमा हॉल संचालक के मुताबिक नहीं, बल्कि दर्शकों की मर्जी से और मांग पर लगी है।
उन्होंने बताया कि गुरुवार तक प्रत्येक दिन दो शो चलेगा, उसके बाद शुक्रवार से चार शो एवं दशकों की मुताबिक अधिक शो भी चलाया जा सकता है। मंगलवार की रात दर्शक तिरंगा झंडा के साथ भारत माता का जयकारा लगाते हुए सिनेमा हॉल पहुंचे। सबों ने कश्मीर के हुए हालत की जानकारी का सच सामने लाने के लिए जहां निर्देशक का आभार जताया, वहीं कलाकारों की भी खूब प्रशंसा की। दर्शक विनोद कुमार, मुकेश कुमार, राहुल राज, विपिन आदि ने कहा कि द कश्मीर फाइल्स फिल्म नहीं वह सच्चाई है, जिसे आज तक छुपा कर रखा गया था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups