लखनऊ,15 मार्च (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Chief Minister Akhilesh Yadav) ने बहुजन नायक कांशीराम की जयंती पर नमन किया है। अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि कांशीराम (Kanshi Ram) ने दलितों और पीड़ितों के लिएि संघर्ष किया। सपा अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में लिखा कि ''बहुजन नायक, दलितों, पीड़ितों शोषितों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले कांशीराम की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।''। इसे राजनीति कहें या राजनैतिक मजबूरी समाजवादी पार्टी अब बहुजन समाज के नायकों को भी अब अपना नायक मानने लगी है। विधान सभा चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में बसपा के नेता सपा में शामिल हुए। विधान सभा चुनाव में इसका लाभ भी समाजवादी पार्टी को मिला है।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 15 , 2022, 12:56 PM