साल 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सर्वाधिक सीट जीतकर बनाएगी अपना मुख्यमंत्री -पटोले
महानगर संवाददाता, मुंबई। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं का उत्साह कम नहीं हुआ है.अपने बयानों के लिए जाए - जाने वाले महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने सोमवार को बड़ा बयान देकर राज्य की राजनीति को गर्म कर दिया है. ट्वीट के माध्यम से पटोले ने कहा है कि 2024 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी और अगला मुख्यमंत्री कांग्रेस का होगा।पटोले के इस बयान से जहां राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है वही राज्य में तीन पार्टियों की महाविकास आघाड़ी सरकार के बीच मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है.पटोले यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस पार्टी को हार मिली है लेकिन साल 2024 में महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी सर्वाधिक सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनेगी और मुख्यमंत्री पद पर बैठेगी।पटोले ने कहा कि विपक्षी दल ब्लैकमेलिंग की राजनीति कर रहा है। केंद्र सरकार की प्रतिशोध की संस्कृति विपक्ष और ईडी और सीबीआई को कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को बदनाम कर रही है। यदि विपक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो पूछताछ की जा रही है यदि विपक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो राज्य सरकार को उखाड़ फेंकने की साजिश रची जा रही है.उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हमेशा महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने की कोशिश की है। लेकिन कुछ भी हो जाए, यह सरकार नहीं गिरेगी।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Mar 14 , 2022, 08:16 AM