Stock Markets: घरेलू शेयर बाजारों (Domestic stock markets) में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) 800 अंक से ज्यादा टूट गया। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच सेंसेक्स 372.49 अंक नीचे 73,734.36 अंक पर खुला और कुछ ही देर में करीब 824 अंक की गिरावट के साथ 73,282 अंक तक उतर गया। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 407.49 अंक (0.55 प्रतिशत) नीचे 73,699.36 अंक पर था।
ईरान युद्ध में दोनों तरफ से हमले और तेज होने से बाजार में निवेश धारणा कमजोर रही। ऑटो, बैंकिंग और वित्त समूहों में ज्यादा बिकवाली रही। एफएमसीजी, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, तेल एवं गैस और रसायन समूहों के सूचकांक भी टूट गये। हालांकि धातु, आईटी और रियलटी समूहों में फिलहाल लिवाली हावी है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (The National Stock Exchange's Nifty-50) सूचकांक भी 129.55 अंक गिरकर 22,838.70 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 138.25 अंक टूटकर 22,830 अंक पर रहा। सेंसक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट में है। इटरनल, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, टाइटन, एशियन पेंट्स, एलएंडटी और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नीचे चल रहे हैं। वहीं, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और सनफार्मा में तेजी रही।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 07 , 2026, 11:16 AM