भीलवाड़ा। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी (Chief Minister, Diya Kumari) ने न्यायपालिका को लोकतंत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा है कि न्यायिक बुनियादी ढांचे का विकास न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने में अहम भूमिका निभाता है। श्रीमती कुमारी रविवार को यहां जिला एवं सेशन न्यायालय के नवीन परिसर के भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर बोल रही थी। उन्होंने इसे न्याय व्यवस्था (Justice System) को सशक्त बनाने वाला ऐतिहासिक अवसर बताया। इस कार्यक्रम के साथ जिला बार एसोसिएशन के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया।
श्रीमती कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि न्यायपालिका लोकतंत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और मजबूत स्तंभ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नया न्यायालय भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा, जिससे न्यायिक कार्यों में तेजी आएगी और आम नागरिकों को बेहतर एवं त्वरित न्याय मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि नया न्यायालय परिसर न केवल न्यायिक कार्यों को गति देगा, बल्कि अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और वादकारियों को एक बेहतर और सुविधाजनक वातावरण भी प्रदान करेगा। स्थानीय स्तर पर इसे विकास और न्यायिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय (High Court) के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा, न्यायाधीश न्यायमूर्ति पुष्पेंद्र सिंह भाटी, न्यायमूर्ति फरजंद अली, न्यायमूर्ति प्रवीर भटनागर, जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन, जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़, विधायक उदयलाल भड़ाना, लादूलाल पितलीया, लालाराम एवं अशोक कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा तथा न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद थे।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Apr 05 , 2026, 08:22 PM