लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Sun, Apr 05 , 2026, 03:27 PM

Source : Uni India

हैदराबाद। लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दसवें मुकाबले में टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत (Captain Rishabh Pant) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद पंत ने कहा उनकी मुख्य ताकत बल्लेबाजी है, उन्हें पहले बल्लेबाजी करने दें। हम दूसरी पारी में दबाव बनाएंगे। पिच अच्छी लग रही है। पावरप्ले के बाद गेंद थोड़ा रुक कर आ सकती है। टीम में एक बदलाव है एनरिक नॉर्टजे की जगह एम सिद्धार्थ टीम में आए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन (Captain Ishan Kishan) ने कहा होमग्राउंड आकर बहुत खु़शी हो रही है। हमारी टीम दो बदलाव किए हैं। लिविंगस्टन और हर्षल टीम में आए हैं। हर्षल बाएं हाथ के बल्लेबाजो के खिलाफ अपनी ऑफ कटर का अच्छा इस्तेमाल कर सकते हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
लखनऊ सुपर जायंट्स (एकादश): मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), एडन मारक्रम, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, एम सिद्धार्थ, प्रिंस यादव और मोहसिन खान।
सनराइजर्स हैदराबाद (एकादश): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियम लिविंगस्टन, अनिकेत वर्मा, नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और जयदेव उनादक।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups