Rahul Chahar: राहुल चाहर काउंटी चैंपियनशिप में फिर से सरे टीम के लिए खेलेंगे!

Thu, Mar 26 , 2026, 06:17 PM

Source : Uni India

लंदन। भारत के स्पिनर राहुल चाहर (Rahul Chahar) इस गर्मी में होने वाली काउंटी चैंपियनशिप में आठ मैचों के लिए सरे टीम में वापसी करेंगे। जून में शुरु होने वाली इस चैंपियनशिप में चाहर आखिरी आठ मैचों में खेलते हुए नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत सात जून को ओवल में हैम्पशायर के खिलाफ होने वाले मुकाबले से होगी। चाहर ने कहा, "मैं इस सीज़न में सरे में वापसी को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे 2025 में अपना छोटा सा कार्यकाल बहुत पसंद आया था, और जब मैंने एलेक स्टीवर्ट से बात की, तो इस सीजन में वापसी का मौका मिलते ही मैंने तुरंत हाँ कर दी। सरे एक सफल क्लब है और मैं 2026 में टीम को उसके लक्ष्य हासिल करने में मदद करना चाहता हूं।”

इस करार को लेकर सरे की क्रिकेट टीम के निदेशक एलेक स्टीवर्ट (Alec Stewart) ने कहा, “राहुल पिछले साल आए थे और उन्होंने हैम्पशायर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत साबित की थी। हम टीम में उनका फिर से स्वागत करने और यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वह सरे के लिए क्रिकेट मैच जीतने में किस तरह योगदान दे सकते हैं।" मई के आखिर तक, चाहर आईपीएल (IPL) में व्यस्त रहेंगे, जहां वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups