भाजपा का बड़ा फैसला: पानीहाटी से आरजी कर केस की पीड़िता की मां को बनाया उम्मीदवार

Thu, Mar 26 , 2026, 10:56 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली/कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (BJP) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) में कुछ दिनों से जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए बुधवार शाम को राज्य की पानीहाटी विधानसभा सीट (Panihati Assembly Constituency) से आरजी कर अस्पताल मामले में पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ (Mother Ratna Debnath) को पानीहाटी सीट (Panihati seat) से अपना उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की।
सुश्री रत्ना देबनाथ की उम्मीदवारी को एक अहम राजनीतिक कदम के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा आरजी कर अस्पताल की लोमहर्षक घटना को लेकर लोगों की भावनाओं को चुनावी समर्थन में बदलने की कोशिश कर रही है।
इसके साथ ही भाजपा ने आगामी चुनावों के लिए आज अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की की, जिसमें 19 नाम शामिल हैं।
पानीहाटी से उम्मीदवारी ने खास तौर पर सबका ध्यान खींचा है।
राजनीति के जानकारों ने इसे एक 'रणनीतिक दांव' बताया है, जिसका मकसद आरजी कर अस्पताल मामले को लेकर मतदाताओं की भावनाओं को अपने पक्ष में करना है।
पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि सुश्री देबनाथ ने पहले ही भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। वह अपने पति के साथ हाल ही में पार्टी में शामिल हुई थी, जिससे उनकी उम्मीदवारी को लेकर अटकलों को बल मिला। पार्टी नेतृत्व ने हालांकि आधिकारिक घोषणा होने तक इस पर कोई पक्का बयान नहीं दिया था। विधानसभा में विपक्ष के नेता शुवेंदु अधिकारी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने यही कहा था कि उम्मीदवारों पर अंतिम फैसला नयी दिल्ली में मौजूद केंद्रीय नेतृत्व ही लेगा।
भाजपा उम्मीदवारों की आज घोषित 19 उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है..
कूचबिहार दक्षिण – रथीन्द्र नाथ बोस , राजगंज (अजा) – दिनेश सरकार (हराधन सरकार) , इस्लामपुर – चित्रजीत रॉय , हेमताबाद (अजा) – हरिपद बर्मन , इंग्लिश बाजार – अमलन भादुरी , शांतिपुर – स्वपन दास , पानीहाटी – रत्ना देबनाथ , हावड़ा मध्य – बिप्लब मंडल , उत्तरपाड़ा – दीपांजन चक्रवर्ती , सिंगूर – डॉ. अरूप कुमार दास , चंदननगर – दीपांजन कुमार गुहा , चुंचुड़ा – सुबीर नाग , 13 हरिपाल – मधुमिता घोष , तामलुक – डॉ. हरे कृष्णा बेरा , मेदिनीपुर – डॉ. शंकर गुच्छेत , पूर्वस्थली दक्षिण – प्राणकृष्ण तपदार , कटवा – कृष्णा घोष , सैथिया (अजा) – कृष्णा कांत साहा , नलहाटी – अनिल सिंह ।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups